फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft occurred in the mobile store

सेंध लगाकर सेलफोन शॉप से हजारों की चोरी

Fri, 06 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Theft occurred in the mobile store
पिहानी नगर के जूनियर हाईस्कूल रोड पर स्थित सेलफोन शॉप की पीछे की दीवार पर सेंध लगाकर चोर हजारों का माल ले उड़े। चोरों ने दुकान से मोबाइल व नकदी पर हाथ साफ किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल रोड पर स्थित मिश्रा मोबाइल शॉप चलाने वाले विशद मिश्रा के उस समय होश उड़ गए जब गुरुवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली। दुकान में रखे मोबाइल हैंडसेट गायब थे और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीछे तालाब की तरफ  वाली दीवार पर सेंध लगाई गई थी।
विज्ञापन


विशद के मुताबिक चोरों ने मोबाइल हैंडसेट व तीन हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पिहानी पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं, चोरी की सूचना पर कांस्टेबल भेज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोड के दुकानदारों अहमद नदीम, पुनीत वाजपेई, राहुल गुप्ता, संदीप सिंह सोनू, अतीक मंसूरी, मंदीप सिंह, राधेलाल राठौर, भोला व पप्पू आदि ने नगर में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। मालूम हो कि रोड के दूसरे सिरे पर बंदर पार्क के निकट पुलिस की पिकेट लगी रहती है। इसके बावजूद चंद कदम के फासले पर हुई यह चोरी पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न है।


सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर
हरदोई। चार दिन पूर्व अशराफ टोला में सर्राफा व कपड़ा व्यवसाई श्याम सुंदर मेहरोत्रा के आवास से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को इसकी एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस ने व्यवसायी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांचे तो चोर दिखाई दे गया। कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि फुटेज धुंधला है। फिर भी तफ्तीश में काफी सहायता कर सकता है। चोरी करने वाला युवक हलकी उम्र का है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed