सीडीओ बताकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। सीडीओ बताकर बेरोजगारों संग ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को कस्बे की इंडियन बैंक के पास से धर दबोचा। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महनेपुर निवासी मलखान करीब 15 दिन पहले मिश्रिख क्षेत्र में चौरासी कोसी परिक्रमा करने गया था। वहां वह सुशील मास्टर के घर में रुका था। जहां उसकी मुलाकात पड़ोसी सौरभ वाजपेयी से हुई। आरोप है कि सौरभ ने बताया कि वह उसका तबादला हरदोई में सीडीओ के पद पर हुआ है। यदि किसी को नौकरी या इंदिरा आवास दिलाना हो तो बताना। मलखान ने खुद को नौकरी पर लगवाने की बात कही। दो दिन पहले सौरभ यहां आया और उसने मलखान से कहा कि वह विकास भवन में नौकरी लगवा देगा।
मलखान ने उसे सात हजार रुपये दिए और 60 हजार रुपये दो दिन बाद देने का वादा किया था। इसी बीच मलखान के मित्र जगदीश ने भी उससे नौकरी की बात तय कर 75 हजार रुपये दिए। शेष रुपये बाद में देने को कहा। आरोप है कि सौरभ वाजपेयी ने कहा कि वह जगदीश को एक्सिस बैंक की एक चेक 1.80 लाख रुपये की दी है। यदि नौकरी न लगे तो वह इस चेक से भुगतान करवा ले।
मलखान ने बताया कि उसने हरदोई के सीडीओ का नाम पता किया तो उसे खुद के ठगे जाने की जानकारी हुई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सोमवार को सौरभ वाजपेयी और उसका साथी राजेंद्र गाड़ी से बकाया भुगतान लेने उन लोगों के बताए स्थान पर आए। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस बाबत कोतवाल सियाराम सरोज ने बताया कि उसके पास से तमाम फर्जी दस्तावेज मिले हैं। पूछताछ में उसने सीडीओ बनकर ठगी करने की बात स्वीकार की। बताया कि दोनाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।