फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The policemen tried to crush the car

पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास

Thu, 04 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 04 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The policemen tried to crush the car
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो

शाहाबाद। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। कार को बिना रुके तेज रफ्तार से आता देख चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन


सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार रात अल्लापुर चौराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरदोई की तरफ से आ रही कार बिना गति कम हुए उनकी तरफ बढ़ रही थी। उन लोगों ने इधर-उधर भाग कर कार से बचाव किया। इसके बाद कार का पीछा कर रुकवाया। कार में रमेश पुत्र इतवारी निवासी मंसूर नगर समेत पांच लोग थे।
विज्ञापन


पूछताछ में उन लोगों ने रात की वजह से डरकर गाड़ी भगाने की बात कही। लेकिन चेकिंग में कार से तीन बियर की बोतलें भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed