फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The murder of the cook was done after the rape

दुष्कर्म के बाद की गई थी रसोइया की हत्या

Wed, 03 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 03 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
The murder of the cook was done after the rape
पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी। - फोटो : amarujala

हरदोई। पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पिहानी कोतवाली के शाहपुरशुक्ला की रसोइया वंदना की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। बटाईदार ने बहाने से उसे घर से बाहर बुलाया और दो साथियों के साथ तालाब किनारे उठा ले गए और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। मृतका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने पहले बटाईदार फिर उसके दोनों साथियों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरशुक्ला निवासी वंदना शुक्ला (35) गांव के स्कूल में रसोइया थी। वह 25 अप्रैल की रात से घर से लापता हो गई थी। 28 अप्रैल को उसका शव गांव के बाहर गन्ने की पत्तियों के ढेर में मिला था। मृतका के भाई ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताकर मृतका के ससुरालपक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि विवेचना के दौरान कुछ अन्य बिंदु सामने आए।
विज्ञापन


तालाब किनारे वंदना की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसके बटाईदार शमीम उर्फ छोटे को दबोच कर पूछताछ की। सख्ती करने पर उसने सारा राज उगल दिया। एसपी के अनुसार शमीम काफी समय से वंदना पर बुरी नजर रखता था। उसने सुचित सक्सेना और गौतम सक्सेना के साथ मिलकर वंदना से दुष्कर्म की साजिश रची। 25 अप्रैल की रात शमीम ने वंदना के मोबाइल पर फोेन किया और उससे कहा कि तुम्हारी भैंस छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वंदना बाहर आई। बाहर आते ही उसे तीनों ने दबोच लिया और तालाब किनारे गन्ने के खेत में उठा ले गए। वंदना ने शोर मचाया लेकिन आस-पास के खेतों में चल रहे ट्रैक्टर-थ्रेसिंग के शोर में उसकी आवाज दब गई। वंदना का मुंह उसकी साड़ी से बांध कर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। राज खुलने के डर से उसी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके गहने निकाल लिए।


लाश को गन्ने की पत्तियों से ढंक कर तीनों भाग निकले। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर रामआसरे के खेत में छुपाए गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं। एसपी ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर शमीम, सुचित और गौतम दोषी हैं। आगे की विवेचना के आधार पर नामजद छह आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। वार्ता में सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed