{"_id":"570d43b74f1c1b680e4a6c10","slug":"the-five-year-boy-was-shot-and-injuring","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बालक का बच्चा गोली लगने से घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच बालक का बच्चा गोली लगने से घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता कालोनी में छत पर अपनी मां के साथ सो रहा पांच साल का बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने बताया कि घटना प्रकाश में आई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता कालोनी निवासी आलोक गुप्ता अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। उसका पुत्र अनिकेत (5) अपनी मां अंबेश्वरी के पास लेटा था। मंगलवार की सुबह अचानक उसके पैर में गोली लग गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकस्मिक कक्ष के डा. शेर सिंह ने उसका इलाज किया। उन्होंने बताया कि बच्चे के पैर में गोली लगकर दूसरी ओर से निकल गई। उसके पैर में गोली के लगने व निकलने के निशान है। एक्सरे के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने बताया कि वह लोग लिफाफे बना रहे थे। बच्चा मां के पास था। अचानक फट की आवाज हुई और उसके पैर से खून निकालने लगा। जिस पर उसे जिला अस्पताल लेकर आएं। इस संबंध में कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया है। चिकित्सीय रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन