फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The driver had hatched a plot to rob dumper

चालक ने रची थी डंपर लूटने की साजिश

Mon, 06 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 06 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The driver had hatched a plot to rob dumper
आरोपियों के साथ खड़े कोतवाल हीरालाल चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र मेें एक माह पहले लूटे गए डंपर का सीओ सिटी ने सोमवार को खुलासा किया है। लूट की साजिश दूसरे डंपर चालक ने रची थी। चालक को बंधक बनाकर डंपर लूट ले गए थे। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने जुर्म कबूल लिया है और डंपर तीसरे आरोपी के पास होने की बात कबूली है।

विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत सिंह ने बताया कि लखनऊ के हजरतगंज निवासी सवप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने जिले के कोतवाली देहात में तहरीर दी थी जिसमें बताया था उसका डंपर चालक अटवा निवासी नसीम पुत्र खुदा हुसैन चलाता था।
विज्ञापन


26 दिसबंर की शाम नसीम डंपर लेकर कहीं चला गया है। सीओ सिटी ने बताया पुलिस ने विवेचना की उसने डंपर लूट का मामला प्रकाश में आया। चालक नसीम डंपर लेकर नहीं  गया था। चौपहिया वाहन पर आए पांच लोगों ने नसीम को बंधक बनाकर डंपर लूट ले गए थे। डंपर लुटवाने की साजिश पीछे से आए दूसरे डंपर संडीला के संत कृ पाल आश्रम निवासी चालक मदन मोहन पुत्र रामप्रकाश ने रची थी। उसने सुल्तानपुर के लम्भुआ थाने के नेवादानपुर निवासी बहनोई राजेश गुप्ता पुत्र सीताराम व उसके साथी जौनपुर के थाना सिकरारा के भगीरथपुर निवासी आशुतोष व तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर रची थी। सीओ सिटी ने बताया मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह मदनमोहन और उसके बहनोई राजेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी आशुतोष के पास डंपर होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed