{"_id":"58befe164f1c1b5d3ddc3f19","slug":"the-daughter-of-the-legislator-is-not-immaculate-in-the-forgery-of-the-land-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीद के फर्जीवाड़े में बेदाग नहीं विधायक की बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन खरीद के फर्जीवाड़े में बेदाग नहीं विधायक की बेटी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
काजलराज
- फोटो : amarujala
हरदोई। नन्हें गांव के मुन्नेलाल की जमीन खरीद-बिक्री के फर्जीवाड़े में विधायक राजेश्वरी की बेटी काजलराज बेदाग नहीं दिख रही हैं। रजिस्ट्री पेपर में छुपाए गए तख्त, लिखावट, भुगतान का तरीका और सर्किल रेट से कम में जमीन खरीदने का जिक्र काजल पर संदेह जता रहे हैं। मुन्नेलाल की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज है लेकिन पुलिस काजलराज को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
काजलराज ने रजिस्ट्री के पेपर में अपना पेशा गृहणी दर्शाया है जबकि वह परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी तैनात अहिरोरी ब्लॉक बक्सापुर प्राथमिक स्कूल में है। पैन नंबर होने के बावजूद काजल ने रजिस्ट्री के पेपर मेे इसका विवरण नहीं दिया। उन्होंने अपने विभाग को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
पहलगांव की गाटा संख्या 870 की 0.6170 हेक्टेयर जमीन की सरकारी कीमत 926000 रुपये है। किंतु काजल ने ये जमीन केवल 480000 रुपये में ही खरीदी। सर्किल रेट से आधे दाम कोई क्यों जमीन बेच रहा है उसकी जानकारी काजल ने क्यों नहीं की जबकि उनका राजनीतिक परिवार गांव-गांव तक पैठ रखता है।
विज्ञापन
काजल को जमीन का बैनामा मुन्ने बनकर कल्लू पुत्र कालिका प्रसाद पुत्र छोटेलाल ने किया था। रुपयों का भुगतान भी उसे ही होना चाहिए था किंतु काजल ने मुन्ने के नाम से 230000 रुपये, बृजकिशोर के नाम 150000 और रामभरोसे के नाम 100000 चेक दिए। बृजकिशोर और रामभरोसे न खरीदार हैं और न ही गवाह तो उनको जमीन के मूल्य की चेक क्यों दी गई। दूसरे के नाम चेक मांगने पर भी काजल को जानकारी जुटानी चाहिए थी।
जब जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं था और मुन्ने पुत्र नंदा उसका अकेला मालिक है तो विवाद की आशंका जताना भी संदेह पैदा करता है। रजिस्ट्रे पेपर में लिखा है यदि विक्रीत भूमि में केाई विवाद विधभन बाधा होता तो उसकी पूर्ति की जिम्मेदारी हानि हर्जा खर्चा आदि समेत मेरी होगी तथा क्रेती को धन की वसूली आदि के हक होंगे। जब काजल पाक साफ थीं पहले से विवाद की आशंका क्यों जताई गई।
पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने के मामले में गिरफ्तार कल्लू पुत्र कालिका प्रसाद पुत्र छोटेलाल, महोलिया शिवपार के विश्वनाथ शुक्ला, मरकहा के रामभरोसे वर्मा और बृजकिशोर पुत्र नन्हू को मंगलवार को जेल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि बालाजी कंप्यूटर्स के संचालक को हिरासत में लिया गया है। इसी दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाने की बात आरोपियों की कही है।
जमीन खरीद के फर्जीवाड़े में काजलराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो लेकिन किसी निर्दोष को भी जेल जाने नहीं दिया जाएगा। -कमलेश नाराण पांडेय शहर कोतवाल