फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of Woman found hanged

महिला का शव फांसी पर लटकता मिला

Wed, 30 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 30 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The body of Woman found hanged
फांसी - फोटो : अमर उजाला

भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के ही महसुआ गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए मारकर शव लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के ही भटखेड़ा निवासी जीत पासी ने अपनी पुत्री रीना (25) की शादी ढाई वर्ष पहले महसुआ निवासी मोहन से की थी। रीना के नौ माह का एक पुत्र है। सोमवार रात महिला अपने पुत्र के साथ कमरे में सो रही थी और पति व ननद उषा कमरे के बाहर बरामदे में लेटे हुए थे। उषा ने बताया कि रात करीब तीन बजे बच्चा बहुत जोर-जोर से रो रहा था।
विज्ञापन


काफी देर होने के बाद भी जब वह चुप नहीं हुआ तो उसने भाभी रीना को आवाज दी। जवाब न मिलने पर वह कमरे के अंदर गई तो उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ देखकर उसने शोर मचाया। मोहन सहित परिवार के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। महिला के पिता जीत ने पति मोहन, ससुर, सास, ननद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed