फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teen schoolgirl abducted

किशोर और छात्रा का अपहरण

Sat, 27 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 27 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teen schoolgirl abducted
POLICE

हरदोई। अलग- अलग थाना क्षेत्र में किशोर एवं छात्रा का अपहरण हो गया। किशोर का अपहरण शाहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ है। उसके पिता से तीन लाख की फिरौती मांगी गई है। जबकि छात्रा का अपहरण शहर के मोहल्ला बावन चुंगी क्षेत्र से हुआ है। पुलिस ने दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 शाहाबाद नगर के मोहल्ला खेड़ा बलाई कोट निवासी इशनाद का बेटा निजाम उर्फ राजा (16)  सुबह करीब 9 बजे साइकिल से इस्लामगंज में कोटेदार के पास आधार कार्ड जमा करने गया था। काफी देर बाद उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। कोटेदार ने बताया कि वह उसके पास आया ही नहीं। शाम 3:45 बजे निजाम के मोबाइल पर काल गई और काल रिसीव करने वाले ने कहा कि तुम्हारा बेटा बहुत दूर जा चुका है। तीन लाख रुपये का जल्दी इंतजाम कर लो। इस धमकी से इशनाद घबरा गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्चे के अपहरण की सूचना पर सीओ अरविंद वर्मा और कोतवाल राजेश कुमार सिंह उसके घर पहुंचे व जानकारी ली। चर्चा है कि इस परिवार की कुछ लोगों से रंजिश भी चल रही है।
विज्ञापन


इसी तरह शहर के मोहल्ला बावन चुंगी निवासी प्रशांत मिश्रा की पुत्री साक्षी (16) ने इसी साल वेणीमाधव कॉलेज से 12वीं पास की है। प्रशांत के घर का मुख्य दरवाजा बावन रोड और दूसरा दरवाजा गली में खुलता है। शनिवार तड़के साक्षी दरवाजे के बाहर झाडूू लगा रही थी। इसी बीच किसी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। उसकी एक चप्पल अहते में और एक दरवाजे के बाहर पड़ी मिली। प्रशांत ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। दोपहर में वह कोतवाली गया और तहरीर देते हुए अपहरण की आशंका जताई। तब पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। क ोतवाल विनय गौतम ने बताया कि  अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed