फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tampering with fireworks showing women

असलहे दिखाकर महिला से की छेड़छाड़

Wed, 14 Dec 2016 01:02 AM IST
हरदोई
हरदोई Updated Wed, 14 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tampering with fireworks showing women
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में खेत की ओर गई महिला को चार युवकों ने बुरी नीयत से रोका। उन्होंने तमंचा लगाकर उसे धमकाया और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर चारों ने उसे लात-घूसों से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र निवासी महिला (30) सोमवार शाम गांव से कुछ दूरी पर निकली गंगा नदी की तरफ गई थी। इसी दौरान खुजीदेई गांव निवासी संत स्वरूप पुत्र रामकुमार, प्रभूदयाल पुत्र विद्याप्रकाश, रामकिशोर पुत्र रामनाथ और भदैंचा निवासी लालाराम पुत्र विक्रम ने उसे रोक लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उसे रोककर असलहा तान कर चुप रहने क ी धमकी दी और छेड़छाड़ करने लगे। महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे लात-घूसों से पीटा भी। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कहा कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ढाई महीने बाद कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट
कोर्ट के आदेश पर ढाई महीने बाद चार के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगरेप की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज की गई है। सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति को पुत्री की शादी के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। आश्वासन मिला था कि दो माह बाद वह रुपये वापस कर देंगे। दो माह बीतने के बाद महिला ने रुपये मांगे। इसी बात की वह रंजिश मान गया। दो अक्तूबर को दोपहर बाद ग्रामीण अपने हरदोई जनपद के तीन साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने तीन अक्तूबर को रजिस्ट्री से सदर कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा। मामले की रिपोर्ट न दर्ज होने पर पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed