{"_id":"57191c924f1c1baa208b49c0","slug":"student-caught-the-thief-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को छात्रा ने पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर को छात्रा ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज की एक छात्रा ने साहस दिखाते हुए गुरुवार की भोर घर में घुसे चोर को पकड़ लिया। शोर मचाकर परिजनों को इकट्ठा कर लिया। पिटाई के बाद परिजनों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी छोटेलाल के घर गुरुवार की भोर लगभग तीन बजे एक चोर घुस आया। उनकी बेटी रेनू बीए की छात्रा है और एक कमरे में पढ़ाई कर रही थी। दूसरे कमरे में आहट सुनकर उसने किसी को सामान इधर उधर करते देखा। रेनू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर चोर भागने लगा तो छात्रा ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर परिजन भी आ गए और चोर को पकड़ कर पीटने लगे।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों ने भी पहुंचकर चोर की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ ले गई। सभी ने छात्रा के हौसलों को देखकर उसका उत्साहवर्धन किया। मोहल्लेवासियों ने चोर को देखते ही उसका नाम बादाम निवासी खिरकिया बताया। सभी ने इसे सांडी क्षेत्र का चोर बताया। इधर, थाना प्रभारी अल्ताक अंसारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन