{"_id":"5cba14abbdec2214114a4e1f","slug":"static-majistrate-wehicle-rider-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैटिक मजिस्ट्रेट के वाहन चालक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्टैटिक मजिस्ट्रेट के वाहन चालक की हादसे में मौत
Sat, 20 Apr 2019 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
hardoi
hardoi
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई सवायजपुर मार्ग पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के वाहन चालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शहर के सराय थोक पूर्वी निवासी अब्दुल लतीफ (58) पुत्र अब्दुल अजीज विकास विभाग में वाहन चालक था। उनकी तैनाती सुरसा विकास खंड में थी। निर्वाचन कार्यों के चलते उन्हें स्टैटिक मजिस्ट्रेट दूल्हे हसन के साथ लगाया गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे दूल्हे हसन हरदोई सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली के निकट ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अब्दुल लतीफ अपना वाहन छोड़कर सड़क किनारे टहलने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने अब्दुल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लतीफ सिर के बल सड़क पर जा गिरा। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आने पर वह बेहोश हो गया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस की सहायता से अब्दुल लतीफ को जिला अस्पताल भिजवाया और उनके परिजनों को सूचना दी। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया। इस दौरान उसकी सांसें थम गईं। लतीफ के परिवार के परिवार में पत्नी अफरोज, पुत्रियां अलफिशा और मनतिशा हैं। विकास विभाग के कई कर्मचारी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक लोनार वीके शर्मा ने बताया कि बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन