{"_id":"57ab72bf4f1c1b8667ee5f62","slug":"son-of-former-mp-surendra-pal-robbery-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद सुरेंद्र पाल के बेटे पर लूट की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सांसद सुरेंद्र पाल के बेटे पर लूट की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पूर्व सांसद सुरेंद्रपाल पाठक के बेटे के खिलाफ मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक ने घर में घुसकर मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा से सांसद रहे सुरेंद्र पाल पाठक शहर के सिविल लाइन में रहते हैं। उनके बेटे सनी पाठक संडीला से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी वेद प्रकाश पुत्र जगदीश ने मंगलवार देर रात सनी पर साथियाें के साथ घर में घुसकर मारपीट और रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वेदप्रकाश का आरोप है कि सनी पाठक पांच साथियों के साथ मंगलवार रात करीब नौ बजे उसके घर में घुस गए। असलहों से लैस हमलावरोें ने मारपीट की और 20 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में शहर कोतवाल विनय गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधारी मांगने पर रची साजिश : सनी पाठक
सनी पाठक का कहना है कि वेद प्रकाश ठेकेदारी करता है। वेद ने उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे लौटने के लिए वेद ने दो जुलाई को सनी को दो लाख रुपये की चेक दी। पीएनबी एमजी रोड शाखा में सनी ने अपने खाते में चेक लगाई लेकिन चेक बाउंस हो गई। सनी का आरोप है कि वह पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगा। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इसपर उसने पैसे देने की बात कही लेकिन बात करने पर टरकाता रहा। सनी ने बताया कि नौ तारीख को सुबह वह जनसंपर्क के लिए संडीला निकल गए थे। रात को सवा नौ बजे ही लौटे। बुधवार को मीडिया से लूट की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली। सनी का कहना है कि रुपये न लौटाने और मेरी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए वेद प्रकाश ने साजिश रची है। जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा।