{"_id":"5921dcbc4f1c1b3b6a536160","slug":"sleeping-police-theft-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोती रही पुलिस, दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती रही पुलिस, दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 22 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने मिठाई की दुकान को निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरगोलक से 1500 रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने 15 दिन में इस दुकान को दूसरी बार निशाना बनाया है। जबकि दुकान के सामने महज 20 कदम पर पुलिस चौकी है। कोतवाल बोले तहरीर मिलते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धर्मशाला रोड निवासी सुधीर गुप्ता पुत्र किशोर गुप्ता की सिनेमा चौराहा के पास मिठाई की दुकान है। दुकान के सामने ही पुलिस चौकी है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे सुधीर दुकान बंद करके घर गए थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब सात बजे वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के गेट का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर काउंटर का ताला भी टूटा था। सुधीर ने बताया कि गोलक में 1000 रुपये के सिक्के और 1500 के नोट चोरी हो गए थे। दुकान में चोरी होने की सूचना उन्होंने चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का कहना था कि वह गश्त पर गए थे। तभी चोरी हुई होगी। पीड़ित का कहना है कि कोतवाली में तहरीर देने गया तो बताया गया कि साहब नहीं हैं। पीड़ित का कहना है कि 7 मई को भी दुकान में चोरी हुई थी। तब दुकान में पीछे का दरवाजा सही नहीं था।
इसके चलते चोरी होने की बात चौकी पुलिस को दी थी, पर तहरीर नहीं दी थी। पहली बार चोर दुकान से करीब 3500 रुपये एक मोबाइल चोरी कर ले गए थे। चोरों ने 15 दिन में दो बार सुधीर की दुकान को निशाना बनाया है।
जबकि दुकान व पुलिस चौकी आमने-सामने है और महज 20 कदम की दूरी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में उनको तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।