फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shoppers beated e rickshaw driver

नि:शक्त ई-रिक्शा चालक को दुकानदारों ने पीटा

Mon, 16 Oct 2017 11:44 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 16 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
shoppers beated e rickshaw driver
घायल चालक। - फोटो : अमर उजाला

दुकान के सामने फुटपाथ पर ई-रिक्शा खड़ा करके सवारियां भर रहे नि:शक्त चालक को दुकानदारों ने लात घूसों व डंडों से जमकर पीटा। इससे नाराज साथी चालकों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। कोतवाल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन

मोहल्ला सरांय थोक निवासी मोहम्मद रफीक का बेटा मोहम्मद तनवीर (40) दाहिने पैर से नि:शक्त है। सोमवार सुबह आठ बजे वह सवारियां लेकर रेलवे स्टेशन गया था। फुटपाथ पर गुमटी रखे दुकानदारों ने उससे रिक्शा हटाने को कहा। उसने विरोध किया तो दुकानदारों से विवाद हो गया। दुकानदारों ने गाली गलौज कर उसे पीट दिया।  मारपीट के बाद हमलावर भाग गए। अन्य आटो चालकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित के छोटे भाई तंजीम ने रेलवेगंज पुलिस चौकी में अज्ञात दुकानदारों के विरुद्ध तहरीर दी है। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने जिला अस्पताल गेट के सामने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed