फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shifts in the gang rape of student

पाली में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 18 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Tue, 18 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shifts in the gang rape of student
rape with minor
पड़ोसी के गांव की डेरी में दूध देकर लौट रही छात्रा से ढपरापुर के दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और  किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय किशोरी नौ की छात्रा है। छात्रा रोज पड़ोस के गांव की डेयरी में साइकिल से दूध देने जाती थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह डेयरी में दूध देकर लौट रही थी। रास्ते में ढपरापुर गांव के बालेश्वर (25) पुत्र बाबू और राजीव (27) पुत्र सुरेश ने किशोरी को दबोच लिया। दोनों उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों युवक भाग निकले। घर पहुंची किशोरी ने रो-रोकर आप बीती मां को बताई। परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीएन मिश्र ने बताया कि बालेश्वर और राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूचना पर सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और किशोरी के परिजनों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पीड़ित छात्रा को महिला पुलिस के साथ मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed