{"_id":"57bb48d84f1c1bf53ed4fd2e","slug":"she-mown-down-honor-killing-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को गोलियों से भूना, आनर किलिंग का शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को गोलियों से भूना, आनर किलिंग का शक
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सरिता फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के मलिकापुर गांव में छह साल से मायके में रह रही विवाहिता की रविवार रात 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, इसलिए आनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी रामकृष्ण पांडेय ने करीब 10 साल पहले बेटी सरिता (28) की शादी हरियावां थाना क्षेत्र के सुमही बसोहा निवासी प्रमोद के साथ की थी। शादी के करीब चार साल बाद पति से अनबन के कारण सरिता मायके आ गई। तब से वह आठ साल के बेटे के साथ मनिकापुर में ही रह रही थी। भाई अनुज ने की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच गांव के बीडीसी सदस्य आशीष मिश्रा से सरिता के प्रेम संबंध हो गए। इधर उन लोगों ने सरिता की उसके पति से सुलह करा दी थी। मंगलवार को सरिता को ससुराल भेजने की तैयारी थी। आशीष यह नहीं चाहता था। इसी से उसने अपने पिता और भाइयों की मदद से उस समय सरिता की हत्या कर दी, जब वह घर की गैलरी में सो रही थी।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ अरविंद वर्मा व थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। महिला को दो गोलियां मारी गई थीं और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। पुलिस को सरिता के पास से एक मोबाइल मिला है। मृतका के भाई अनुज ने गांव के उमेश मिश्रा और उनके तीन बेटों बीडीसी सदस्य आशीष मिश्रा, अवनीश मिश्रा व अंकित मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रात में चारों ने घर में घुसकर दोनाली लाइसेंसी बंदूक से सरिता को दो गोलियां मारीं और भाग निकले। अनुज का कहना है कि उसने और परिवार के लोगों ने हमलावरों का पीछा भी किया। हमलावरों ने उन पर भी बंदूक तान दी। इससे वे लौट आए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान हैं। गोलियों के निशान भी 12 बोर के नहीं लग रहे हैं जबकि आरोपी की लाइसेंसी बंदूक 12 बोर की है। मामला आनर किलिंग का भी हो सकता है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है।