{"_id":"5772bf204f1c1b9e5879ae00","slug":"saraf-bikes-eat-up-52-million-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की बाइक की डिग्गी से उड़ाए 52 लाख के गहने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की बाइक की डिग्गी से उड़ाए 52 लाख के गहने
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सराफ से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बदमाशों ने एक सराफ की बाइक की डिग्गी से करीब 52 लाख की ज्वैलरी और 60 हजार रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। मंगलवार सुबह की यह वारदात शहर के सिनेमा रोड ज्वैलरी मार्केट की है। एसपी, एएसपी और सीओ ने मौका मुआयना किया, पर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के खजांची टोला निवासी सराफ शिव नारायण गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता की सिनेमा रोड पर तुलसी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण शिव नारायण सोने की ज्वैलरी और नगदी घर लेकर चले जाते थे। मंगलवार को वह बाइक से दुकान आए। डिग्गी में ज्वैलरी और नगदी से भरा बैग था। शिवनारायण ने दुकान के 11 ताले खोल लिए। 12वें ताले में चाभी लगाने की जगह किसी ने मोम भर दिया था। आसपास के कुछ दुकानदारों को बुलाकर वह ताले से मोम निकालने लगे। इसी बीच बदमाशों ने उनकी डिग्गी से बैग पार कर दिया।
सभी ताले खोलने के बाद शिवनारायण ने बाइक की डिग्गी देखी तो बदहवास हो गए। ये खबर लगते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी उमेश कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ रामलाल राय व कोतवाल विनय गौतम मौके पर पहुंचे और व्यापारी से जानकारी ली। सराफ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सराफ शिवनारायण ने बताया कि बैग में 12 सोने के हार, 19 सोने की चेन, 20 जोड़ी सोने के झाले, 85 सोने की अंगूठी, 40 जोड़ी कुंडल, 58 जोड़ी पैंडिल, 35 जोड़ी टाप्स, 67 पीस ओम, 120 नाक की कील, 31 मांग बेंदी और 28 सोने के बेसर सहित करीब डेढ़ किलो सोने की ज्वैलरी व 60 हजार रुपये थे।