फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rs three lakh job class deceived by swindle

नौकरी क ा झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगे

Fri, 23 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 23 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rs three lakh job class deceived by swindle
fraud - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  सीतापुर के युवक ने जिले के तीन लोगों पर नौकरी का झांसा देकर तीन लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को एएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी डाक से भेजा गया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन



सीतापुर के शहर क ोतवाली के मोहल्ला चौधरी टोला निवासी ललित कनौजिया ने गुरुवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को शिकायती पत्र दिया। जिसमें देहात कोतवाली के मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी युवक समेत तीन लोगों पर नौकरी का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के थमरवा गांव निवासी एक युवक उसकी पहचान का है।
विज्ञापन


मार्च 2015 में पहचान के युवक ने उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम में लिपिक के पदों पर नई नियुक्तियां होने की जानकारी दी थी। बताया था कि उसक ी पहचान के लोग हैं। उनको तीन लाख रुपये देने पर उसकी नियुक्ति हो जाएगी। उसने उसे देहात कोतवाली के महोलिया शिवपार निवासी एक व्यक्ति से मिलाया। जिसने अपने आप को एफसीआई का अध्यक्ष बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तथाकथित अध्यक्ष के झांसे में आकर उसने तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद अध्यक्ष ने महोलिया शिवपार में ही दो महीना तक कंप्यूटर का कोर्स कराया और प्रमाण-पत्र भी दिया। जून 2016 को डाक से उसके घर पर नियुक्ति पत्र पहुंचा था। जिसमें 4 अगस्त को सीतापुर के जिला आपूर्ति विभाग में ज्वाइनिंग करने की तरीख दी गई थी।


पीड़ित ने बताया कि जब वह नियुक्ति के लिए डीएसओ कार्यालय पहुंचा तो अधिकारी ने जांचा तो फर्जी था। उसका कहना है कि आरोपी युवक को फ ोन किया तो नंबर बंद था। किसी तरह आरोपी युवक से संपर्क किया और रुपये लौटाने को कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एएसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed