फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Retired Fauji factory liquor recovered from Haryana

रिटायर्ड फ ौजी की फैक्ट्री से हरियाणा की शराब बरामद

Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Retired Fauji factory liquor recovered from Haryana
डेमो पिक - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  देहात कोतवाली क्षेत्र रिटायर्ड फ ौजी की फैक्ट्री में आबकारी निरीक्षक व पुलिस टीम ने छापामार कर हरियाणा की शराब होलोग्राम और रैपर बरामद किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र के बिजगवां निवासी सतीष सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। उनकी देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर बंजर बाबा के पास गत्ता बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात आबकारी निरीक्षक राजेश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री में छापामारा। फैक्ट्री से 570 बोतल हरियाणा की शराब होलोग्राम और रैपर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सतीष सिंह उनके गांव निवासी राम सिंह पुत्र हरिश्चंद्र, शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना के दौलतपुर गांव निवासी संजय पुत्र रामेश्वर, अमित सिंह पुत्र अर्जुन सिंह भीमसेन और जितेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


कोतवाल हीरालाल ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से राम सिंह, संजय सिंह व अमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी क ा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed