फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Reporting to create a video clip by misbehaving

दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 27 Jul 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 27 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Reporting to create a video clip by misbehaving
rape - फोटो : प्रत‌िकात्मक

शाहाबाद। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। कानपुर नगर क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से पिछले कई साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक ने शादी तय होने का झांसा देकर घर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना लिया।  कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा कि युवती की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली में गुरुवार को कानपुर नगर क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील निवासी आमिर से पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि आमिर के परिजनों को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसके चलते युवती का आमिर के घर आना जाना था। कुछ दिन पहले आमिर ने शादी तय होने का झांसा देकर घर बुलाया था। जहां पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो क्लिप बना लिया था। युवती का आरोप है कि होश में आने पर उसने युवक के परिजनों से परिजनों से शिकायत  बात कही। इस पर युवक ने उसे अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। डर से युवती चुप रही थी। इसी दौरान युवती को जानकारी हुई कि आमिर ने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है। इसके चलते उसने युवक के रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed