{"_id":"61436e2dd4a210728b5a006e","slug":"report-on-four-including-husband-in-inhumanity-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता: विवाहिता का सिर मुंडवाकर मायके छोड़ा, पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमानवीयता: विवाहिता का सिर मुंडवाकर मायके छोड़ा, पति समेत चार पर रिपोर्ट
Thu, 16 Sep 2021 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:50 PM IST
सार
हरदोई में महिला संग अमानवीयता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पति, सास समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राह महमूदपुर सरैंया निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर सिर मुंडवाकर और पति द्वारा मायके में छोड़ जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माफी निवासी मासूम फातिमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त 2020 को उसका निकाह ग्राम महमूदपुर सरैंया निवासी अमीर अब्बास के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले बाइक व जेवर लाने का दबाव बना रहे थे।
छह माह पहले ससुराल वाले उसे गुजरात के अहमदाबाद ले गए। आरोप है कि वहां तीन मई 2021 को भी ससुरालीजनों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उसे घायल कर दिया। बीती 14 सितंबर को मासूम फातिमा का सिर मुंडवा दिया और पति अमीर अब्बास उसे मायके में माफी चौराहा पर छोड़ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अमीर अब्बास, देवर गुलाम अब्बास, सास हसरत जहां, और ननद फातिमा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।