फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report objectionable video uploads

आपत्तिजनक वीडियो अपलोड पर रिपोर्ट

Mon, 06 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 06 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Report objectionable video uploads
cyber crime - फोटो : प्रतीकात्मक

कछौना। लखीमपुर में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का मसला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हो पाया था कि कछौना में भी एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया। लोगों की शिकायत पहुंचते ही हरकत में आई पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली कछौना का है। यहां के एक युवक ने रविवार को एक आपत्तिजनक वीडियो अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दिया। फेसबुक पर पोस्ट अपलोड होते ही कुछ देर बाद मामले में प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हुई।
विज्ञापन


इस पर जैसे ही कुछ लोगाें ने आपत्ति करना शुरू किया और पुलिस को जानकारी दी, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी सक्रि य हो गए। कुछ ही घंटों बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछौना  इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस वीडियो में धर्म समुदाय को लेकर टीका टिप्पणी प्रदर्शित की गइ थी। 

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे का कहना है कि इस पर भी विचार किया जा रहा है कि फेसबुक पर पडे़ वीडियो पर जिन जिन ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले कमेंट किए हैं उनको भी चिन्हित किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।


कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में भी सोशल साइट पर एक धर्म समुदाय के लिए टिप्पणी को अपलोड करना चार युवकों को भारी पड़ा। सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले स्टेटमेंट और टिप्पणियों को करने वाले  चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर उनकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed