फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report against 12 solver

12 साॅल्वरों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 19 Nov 2018 11:34 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Mon, 19 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
report against 12 solver
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

रविवार को टीईटी से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े सात सॉल्वरों को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि पांच सॉल्वर फरार हैं। सभी के विरुद्ध स्वॉट टीम के प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को थी। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाने की सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई को मिली थी। इससे एसपी आलोक प्रियदर्शी को अवगत कराया गया तो उन्होंने स्वॉट और सर्विलांस टीम को लगा दिया। पुलिस ने पूरे प्रकरण में रजनीश कुमार निषाद पुत्र भैरोदीन निवासी पूराबझगोती थाना मस्खरी जनपद अंबेडकर नगर, मूलचंद्र गुप्ता पुत्र शत्रुहन प्रसाद निवासी हनुमत नगर बाजार थाना पूराकलंडर जनपद अयोध्या, श्यामबाबू पुत्र बंशीलाल यादव निवासी अफगालपुर थाना सुराऊं जनपद प्रयागराज, विनीत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी भवनखेड़ा कोतवाली मल्लावां जनपद हरदोई, अवधेश कुमार निवासी भवनखेड़ा कोतवाली मल्लावां जनपद हरदोई निखिल कुमार राठौर उर्फ राजू निवासी लालाबाजार कस्बा व कोतवाली मल्लावां, चंद्र प्रकाश निवासी जलिहापुर कोतवाली मल्लावां को गिरफ्तार कर लिया था। पूरे प्रकरण में स्वॉट टीम के प्रभारी आलोक सिंह ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इनके अलावा उमेश कुमार पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी सधरौली थाना माधौगंज, सर्वेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी खेमीपुर कोतवाली मल्लावां, वेद प्रकाश पुत्र रामकुमार निवासी किदवई नगर थाना माधौगंज, सलिल पुत्र रामऔतार निवासी खेमीपुर मल्लावां, धीरज निवासी कटियाभिखारीपुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह पांचों फरार हैं और इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रयागराज में हरदोई की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार की गई सुनीता निवासी सोनभद्र को वहां की पुलिस के हवाले कर दिया गया। हरदोई में पकड़े गए सभी 7 सॉल्वर जेल भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed