फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raw alcohol young man killed in hardoi

कच्ची शराब पीने से युवक की मौत

Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Raw alcohol young man killed in hardoi
dead body
हरियावां थाना क्षेत्र के शर्माखेड़ा गांव निवासी युवक की बुधवार रात कच्ची शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। हरियावां थाना क्षेत्र के शर्माखेड़ा गांव निवासी जसपाल उर्फ रिंकू (22) पुत्र जगपाल सिंह अपना ट्रैक्टर हरियावां चीनी मिल में ठेके पर लगाया था। बुधवार रात वह मिल से साइकिल से लौट रहा था। गांव में पहुंचते ही वह गिर पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे उठाकर घर ले गए। वह खाना खाकर सो गया और सुबह बिस्तर पर मृत मिला। मृतक के पिता ने बताया कि रात में शराब अधिक पीने की वजह से जसपाल गिर गया था। कच्ची शराब पीने की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ डीएन मिश्र ने बताया कि परिजन शराब पीने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed