{"_id":"5ac668204f1c1bcb618b588d","slug":"radiologist-administered-12-including-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियोलॉजिस्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 12 के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडियोलॉजिस्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 12 के खिलाफ दी तहरीर
hardoi
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष के साथ एसपी को तहरीर देते रेडियोलॉजिस्ट।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट और डीआरए (डार्क रूम असिस्टेंट) पर मनमाने मेडिकल के बदले वसूली का आरोप लगाकर भाजपाइयों द्वारा की गई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। गुरुवार को पीएमएस (प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ) के जिलाध्यक्ष के साथ रेडियोलॉजिस्ट ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत छह लोगाें को नामजद करते हुए 12 लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। रेडियोलॉजिस्ट ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभिलेख फाड़ने, जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इंद्र सिंह गुरुवार को पीएमएस संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. स्वामीदयाल के साथ पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के पास पहुंचे। यहां उन्होंने बुधवार रात जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में हुई घटना को लेकर तहरीर एसपी को दी। तहरीर में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री और रामचंद्र राजपूत, टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह, मिलेनियम वोटर अभियान के जिला संयोजक रहे आकाश सिंह को नामजद करते हुए छह अज्ञात लोगों समेत कुल 12 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपी मनमानी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। रेडियोलॉजिस्ट का दावा है कि गलत रिपोर्ट बनाने से इनकार करने पर ये भड़क गए और कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख फाड़कर इधर-उधर फेंक दिए। आपत्ति जताने पर उनको और डार्क रूम सहायक अरुण कुमार वर्मा को मारा पीटा गया और सरकारी कार्य बाधित कर दिया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने रेडियोलॉजिस्ट को जातिसूचक गालियां भी दीं। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तहरीर मिल गई है। बुधवार रात मेडिकल कराने गई महिला के देवर की तहरीर भी मिली थी। दोनों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।