{"_id":"5723a3b34f1c1b5c0ca9171b","slug":"put-katia-run-the-factory-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिया डालकर कारखाना चलाते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटिया डालकर कारखाना चलाते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : logo
कासिमपुर। बिजली चोरी की शिकायत पर बेहंदर विकास खंड के कई गांवों में पहुंची विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। कारखाना संचालकों से जुर्माना वसूला, लेकिन क्षेत्र के लोगों रुपये लेकर दोषियों को छोड़ने का आरोप लगाया। एक गांव में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने पर टीम के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन
विकास खंड बेहंदर के कुछ गांवों में टीम बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारा। बताया गया कि क्षेत्र के भटौली गांव में राजकुमार को कटिया डालकर कारखाना चलाते हुए पकड़ा। विजिलेंस की टीम ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और जुर्माना न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी। जबकि लोगाें ने आरोप लगाया कि टीम ने उनसे 20 हजार रुपये लिए और मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन
नेवादा गौसगंज निवासी आजाद को कटिया डालकर कारखाना चलाते हुए पकड़ा और यहां पर शमन शुल्क अदा करने के निर्देश दिए। टीम पर यहां भी 50 हजार रुपये लेकर बिना रसीद दिए दोषी को छोड़ने का आरोप लगाया गया। विजिलेंस की टीम ने सरसंड गांव में भी छापा मारा और चार लोगों को कटिया डालकर बिजली उपभोग करते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन