{"_id":"58c832cc4f1c1b741132ae48","slug":"prevented-from-abusing-shot-the-young-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने से रोका, युवक को गोली मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली देने से रोका, युवक को गोली मारी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हरपालपुर के करनपुर मतनी गांव के ग्रामीण व नन्हे के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के करनपुर-मतनी गांव में पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज से मना करने पर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर किया। लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। थाना क्षेत्र के करनपुर-मतनी गांव में सोमवार देर शाम लगभग सात बजे नन्हे (42) पुत्र स्व. मुनेश्वर अपने घर से खेतों की तरफ घूमने जा रहा था।
जैसे ही वह रास्ते में भोला उर्फ मुकेश के घर के सामने पहुंचा। तभी गांव निवासी भोला उर्फ मुकेश उसे गाली गलौज करने लगे। शोरशराबा सुनकर नन्हे के भाई बहोरन ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया। इसी बीच विपक्षी लोगों ने पीछे से लाठी डंडों से हमला कर दिया। भोला उर्फ मुकेश ने नन्हे को तमंचे से गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन नन्हे को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय नन्हे की मौत हो गई।
नन्हे के भाई बहोरन ने कोतवाली में भोला उर्फ मुकेश, रोहित, रतीराम, क्षत्रपाल, धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार तो गाली गलौज की बात ही सामने फिलहाल आई है। साथ ही ग्रामीणों ने छह साल पहले नन्हे व रतीराम के बीच किसी विवाद को भी कारण बताया जा रहा है। विवाद क्या था ग्रामीण नहीं बता पा रहे हैं।