{"_id":"573a11e04f1c1b5316ac71b4","slug":"policemen-accused-of-throwing-the-young-man-from-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर युवक को छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों पर युवक को छत से फेंकने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 17 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सरसैया गांव में पारिवारिक विवाद की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक छत्त से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर छत से फेंकने का आरोप लगाया। वहीं थाना इंचार्ज विनय मिश्रा ने लगाए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पूछताछ से बचने के लिए युवक छत से कूद कर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
सरसैया गांव निवासी अमर सिंह (40) पुत्र डालचंद्र का एक सप्ताह पहले छोटे भाई राजीव की पत्नी गीता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में गीता ने थाने में तहरीर दी थी। रविवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे पुलिस कर्मी शिकायती पत्र की जांच करने गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस को आया देख वह घर की छत पर चढ़ गया।आरोप है कि दोनाें पुलिस कर्मी छत पर चढ़ गए। घायल अमर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसे धमकाया विरोध करने पर उन्होंने उसे छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन