{"_id":"58839cb94f1c1b6f35efe06a","slug":"police-in-the-theft-of-14-million-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली के लालपालपुर गांव में 15 जनवरी की रात चोरों ने दो घरों से नगदी और गहने समेत करीब 14 लाख का सामान समेटा था। छह दिन बाद भी पुलिस चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। गुरुवार रात भी चोरों ने इसी गांव में एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के लालपालपुर गांव निवासी कमलेश द्विवेदी के घर में 15 जनवरी की रात चोर घुसे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारियाें के ताले तोड़कर रुपये और गहने समेत करीब 13 लाख का सामन समेट लिया था।
विज्ञापन
इसी रात चोरों ने गांव निवासी सोनू के मकान से भी 5 हजार रुपये और गहने समेत करीब 60 हजार का सामान समेट लिया था। चोरी की वारदात की सूचना पर एसपी राजीव मल्होत्रा, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान और फोरेंसिक टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
फोेरेसिंक टीम ने अलमारी से चोरों के फिंगर प्रिंट भी लिए थे। एसपी ने पीड़ितों को जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने का आश्वसन दिया था। छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।
इसके चलते गुरुवार रात भी चोरों ने इसी गांव निवासी कमलेश के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया था। आहट होने पर परिजन जागे गए थे और शोर मचा दिया था। इससे चोर भाग निकले थे।
चोरों की चहल कदमी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि चोरों की सुरागरसी की जा रही है। जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।