{"_id":"586bee214f1c1b4d5615977e","slug":"pink-driver-father-of-three-children-taken-away-from-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज चालक ने तीन बच्चों के सिर से छीना पिता का साया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेबाज चालक ने तीन बच्चों के सिर से छीना पिता का साया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजन और शहर कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय।
- फोटो : amarujala
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मंत्री क ी गाड़ी से चाट वाले की मौत हो गई थी। चालक के लापरवाही से गाड़ी चलाने में तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पेपर बंगला निवासी मदन्ने (32) के परिवार में बेटा आशू (10), बेटी अंजली (8) और अंशिका (6) हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए वह शहर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी नन्हें के यहां रहकर लखनऊ चुंगी के निकट चाट का ठेला लगाता था।
विज्ञापन
सोमवार रात वह ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आए प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव की गाड़ी से चालक मोहित ने मदन्ने को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार को कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।