फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Open jam went and threw stones at police firing

जाम खुलवाने गई पुलिस पर फायरिंग व पत्थरबाजी

Tue, 21 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 21 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Open jam went and threw stones at police firing
शव को सड़क पर रखे कुछ यूं आक्रोशित दिखाई दिए लोग। - फोटो : amarujala

शाहाबाद। चौकीदार की मौत का मुकदमा दुर्घटना में दर्ज करने के विरोध में ग्रामवासियों ने सोमवार की रात नेशनल हाईवे (शाहाबाद-शाहजहांपुर) पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंकें और तमंचे से फायरिंग की। पत्थरबाजी में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। आसपास के कई थानों का फोर्स पहुंचे के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने 13 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लगभग चार घंटे आवागमन ठप रहा। 

विज्ञापन


 रविवार को नसीरपुर निवासी महेश पुत्र बहादुर की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। महेश चौकीदार का काम करता था। महेश के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन परिवार के अन्य लोग उधरनपुर के छोटेलाल पर हत्या का आरोप लगा रहे थे और रिपोर्ट दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शाहाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच मार्ग पर दोनाें तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। रात 10 बजे स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी और फायरिंग की। पत्थरबाजी में दुर्गेश, करुणेश वर्मा, रमेश मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह व लाल मोहम्मद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में पुलिस को गोलियां दागी। हालात बेकाबू होता देख अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत, क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचे।  रात 11 बजे जाम खुलवाने में सफलता पा सके।  कोतवाल वीके सिंह ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मार्ग पर जाम लगाने के व पुलिस पर फायरिंग एंव पत्थरबाजी करने के मामले में 13 लोगों को नामजद किया है ओर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


नामजद लोगों में धर्मराज पुत्र बहादुर, सेवाराम पुत्र उमैद, खेमराज पुत्र बहादुर, राजेंद्र पुत्र सुंदर, कंठकिशोर पुत्र श्यामलाल, आदि लोग हैं। मौके पर  ज्वाला निवासी खानपुर, रवी कुमार उधरनपुर, मनोहर लाल पिपरोला कांठ जिला शाहजहांपुर, विजय वर्मा रेती शाहजहांपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed