फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One night theft of 20 lakhs from three houses

एक ही रात तीन घरों से 20 लाख की चोरी

Mon, 27 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 27 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
One night theft of 20 lakhs from three houses
घटनास्थल पर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala

हरपालपुर (हरदोई)। थानाक्षेत्र के शेखनपुर गांव में रविवार रात चोरों ने पुलिसकर्मी, रोडवेज कर्मी और एलआईसी एजेंट के घरों से सोने-चांदी की गहनों व नगदी समेत करीब 20 लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने घटनाओं के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी रामेंद्र पुत्र स्व. महिपाल सिंह रोडवेज में बाबू हैं। गांव में उनका मकान कटरा-बिल्हौर हाइवे के पास है। बगल में मोहनलाल का मकान है। उनका बेटे हरिओम शिक्षक और वीरेंद्र व सुरेशचंद्र पुलिस में कांस्टेबिल हैं। रविवार रात रामेंद्र छह पर सोए थे जबकि उनकी मां, पत्नी और बच्चे आंगन में लेटे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे रामेंद्र उठे तो कमरे का दरवाजा खुला था। आशंका होने पर वह कमरे में गए वहां सामान अस्त-व्यस्त था और बक्से गायब मिले। रामेंद्र के शोर मचाने पर पड़ोसी मोहनलाल, बेटा हरिओम व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। अन्य ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बाहर करीब दो सौ मीटर दूर हाइवे की दूसरी तरफ खाली बक्से मिले। यहां से लौटने पर मोहनलाल ने अपना घर देखा। उनके दो कमरों ताले टूटे थे। सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी का लाकर और सूटकेस के ताले टूटे पडे़ थे। हरिओम ने बताया कि चोर एक हार, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, पांच अंगूठी, एक कमर बिछुआ, एक मांग बेंदी, सुतिया, भाई वीरेंद्र व सुरेश की अलमारी से दो हार, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी कमर बिछुआ, दो चेन दो चार जोड़ी पायल, चार अंगूठी, दो मांग बेंदी समेट ले गए।


रामेंद्र के घर से तीन चेन,एक हार ,पांच अंगूठी , एक जोड़ी झाला , एक जोड़ी झुमकी ,एक जोड़ी पायल, एक कमर बिछुआ और करीब बीस हजार रुपये ले गए हैं। दोनों घरों में वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरों ने गांव में एलआईसी एजेंट धर्मेंद्र के घर पर धावा बोला। दीवार से चढ़कर चोर घर में कूदे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दो हार, माला, एक मंगल सूत्र, चार अंगूठी चार चांदी के सिक्के और एक लाख चालीस हजार रुपये समेट ले गए।  सूचना पर मौके पर एसओ आरपी सिंह और फारेेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed