{"_id":"5accf85e4f1c1b573e8b464c","slug":"old-person-murder-in-chakroad-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":" चकरोड के विवाद में वृद्ध की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकरोड के विवाद में वृद्ध की हत्या
हरदाेई
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिगवां में खेत में पड़ी झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्रथमदृष्टया चकरोड के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिगवां निवासी राजपाल आमतौर पर खेत में पड़ी झोपड़ी में फसल की रखवाली के लिए रात में सोता था। मंगलवार की रात राजपाल की जगह उसके चाचा भन्ना (75) झोपड़ी में सोने के लिए गए थे। सोते समय उनके चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। चीख सुनकर पास ही स्थित ग्रामीणों ने झोपड़ी में जाकर देखा तो भन्ना मृत अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। वृद्ध की हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर हरियावां थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि चकरोड को लेकर राजपाल का कुछ परिजनों से ही विवाद चल रहा है। कई बार नाप भी हो चुकी है। मृतक के परिजन उन्हीं की ओर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन