फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person murder and deadbody thrown away

वृद्ध की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 15 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
old person murder and deadbody thrown away
सुरेंद्र सिंह फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

घर से बैंक जाने के लिए निकले वृद्ध का शव सोमवार देर शाम पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिदोरिया हाजीपुर मार्ग पर पड़ा मिला। उसके पेट और जांघ पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के साढ़ू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर निवासी सुरेंद्र सिंह (74) किसान थे। सोमवार सुबह 11 बजे पड़ोसी गांव गजुआखेड़ा में बैंक मित्र से मिलने गए थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे  ग्रामीणों ने सिदोरिया हाजीपुर मार्ग पर वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को शव के पास से आधार कार्ड मिला। इसमें सुरेंद्र लिखा था। पुलिस ने मनिकापुर में सुरेंद्र के पुत्र गौरव और गांव में ही रहने वाले उसके साढ़ू महिपाल को जानकारी दी।  गौरव परिजनों समेत घटनास्थल पर पहुंचा। शव पर चोटों के गंभीर निशान मिले। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पेट पर बेल्ट मारे जाने और दोनों जांघों पर डंडे मारे जाने के निशान थे। सुरेंद्र का गुप्तांग भी कुचला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मृतक के साढ़ू महिपाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


एक हजार रुपये गायब  
पिहानी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मिले महिपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने बैंक मित्र से संपर्क किया। बैंक मित्र ने बताया कि सुरेंद्र ने सोमवार को दिन में लगभग साढ़े 11 बजे एक हजार रुपये निकाले थे। शव की तलाशी के दौरान एक हजार रुपये गायब मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तो घटना को मोड़ने का प्रयास कर रही पुलिस  
पिहानी। हालात एक हजार रुपये के लिए नशेड़ियों द्वारा वृद्ध की हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर दूसरा मोड़ देने का प्रयास भी किया। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के शराबी होने की बात ग्रामीणों से कहलवाई। ये बात और है कि मौके पर कोई यह नहीं बता पाया कि सुरेंद्र को सोमवार को नशे में देखा गया था या नहीं। महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि जिस स्थान पर सुरेंद्र का शव पड़ा मिला, वहीं पास में एक खेत में सिंचाई हो रही थी। ये खेत सिदोरिया के किसानों का है। खेत आधा ही भर पाया था लेकिन ग्रामीण पंपिंग सेट उठाकर ले गए। कहीं न कहीं माना जा रहा है कि किसानों के सामने ही वारदात हुई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed