फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine stolen bikes seized, two arrested

चोरी की नौ बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 15 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nine stolen bikes seized, two arrested
पुलिस लाइन में बरामद की गई चोरी की बाइकें और गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amarujala

मल्लावां। कोतवाली पुलिस ने रविवार को अंतरराज्यीय बाइकर्स गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने छापामार कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की नौ बाइकें बरामद कीं। रविवार को पुलिस लाइन में एएसपी ने घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन


मल्लावां पुलिस ने रविवार सुबह संडीला रोड पर बरुआ बाग में छापामार कर शुभम पुत्र ओमप्रकाश कनौजिया निवासी देवमनपुर , विजय सिंह पुत्र रामशरण निवासी बांसा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जबकि रोहित पुत्र सर्वेश निवासी बांसा और भूरा उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र राजेश कुमार भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से दो असलहा व चार कारतूस बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने बाइकें चोरी कर बेचने का जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने पुलिस लाइन में बाइकर्स गैंग का खुलासा किया। बताया कि चोरों के कब्जे से चोरी की नौ बाइकें और 11 बाइकें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि बरामद हुई बाइकें लखनऊ, कानपुर, उन्नाव व हरदोई से चोरी की गई हैं।


एएसपी ने बताया कि यह सदस्य इंजन व चेचिस नंबर घिसकर प्लेट बदलकर बाइकें बेच देते थे। बताया कि गिरफ्तार किए  गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed