{"_id":"57473db74f1c1b44076908f3","slug":"murdered-body-throw","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के बबुराई मार्ग पर गुरुवार को एक 45 वर्षीय युवक का शव मिला। उसके दोनों पैर कटे हैं और चेहरे को धारदार हथियाराें से क्षत विक्षत किया गया है। दूधियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से रोडवेज बस का टिकट और बरेली के एक बैंक में रुपये जमा करने की रसीद मिली है। एसपी उमेश कुमार सिंह व एएसपी पश्चिमी नित्यानंद राय ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम बरेली भेजी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उसके शरीर पर हल्के कलर की चौखाना शर्ट व पटरे का अंडरवियर था, पैंट गायब थी। पुलिस को घटनास्थल से 25 मई की शाम पांच बजे का शाहजहांपुर से हरदोई तक का रोडवेज टिकट और बरेली जिला के शहर की ओरियंटल बैंक की नवाबगंज शाखा में जमा की गई 500 रुपये की रसीद मिली है। बैंक रसीद पर जमा करने वाले का नाम नंदराम अंकित है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को धारदार हथियारों से गोद दिया। घटनास्थल पर मिले प्रपत्रों के संबंध में लोगों का कहना है कि हत्यारों ने अन्य स्थान पर हत्या कर शव बबुराही के पास फेंका है।
विज्ञापन
कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि होती है। हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को धारदार हथियारों से गोदा है। घटनास्थल से मिले प्रपत्रों के आधार पर शिनाख्त के लिए पुलिस टीम बरेली रवाना की गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।