फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   murder accused aarested

नौ वर्ष पूर्व फरार इनामी हत्याभियुक्त गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 11:58 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 24 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder accused aarested
हत्याभियुक्त के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते प्रभारी पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

नौ वर्ष पूर्व कचहरी परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए बीस हजार रुपये के इनामी हत्याभियुक्त को अतरौली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने अतरौली के प्रभारी निरीक्षक को डीजीपी सम्मान दिलाने की संस्तुति करने की बात कही है।

विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़वा निवासी अनूप तिवारी पुत्र रिषिनाथ तिवारी ने 27 अप्रैल 2004 को गांव निवासी बबलू पुत्र परशुराम बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अतरौली कोतवाली में दर्ज आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में 28 अक्तूबर 2009 को जिला कारागार से कचहरी में पेशी पर लाए जाने के दौरान अनूप पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी अनूप पर घोषित कर दिया था। इनामी अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसकी गिरफ्तारी के प्रयास अतरौली के प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी कर रहे थे। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिये प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी को सूचना मिली कि अनूप तिवारी पिता से मिलने लखनऊ से डग्गामार वाहन से भरावन चौराहे जा रहा है। इस पर सुबह छह बजे पुलिस ने चौराहे पर डग्गामार वाहन से उतरते ही अनूप को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन

 
फरारी के दौरान बना हलवाई, की शादी
पूछताछ के दौरान अनूप तिवारी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद वह लखनऊ में मुंशी पुलिया के निकट एक मिठाई की दुकान पर हलवाई बन गया। इसके बाद कुछ दिन तक उसने सब्जी पूड़ी की ठेली लगाई। फरारी के दौरान ही उसकी शादी भी हुई। परिवार में पत्नी के अलावा अब दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed