{"_id":"58d415394f1c1b61371a15df","slug":"miscreants-by-entering-into-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के घर में घुसकर युवक ने बुधवार शाम को दुष्कर्म किया। युवती की बहन के आ जाने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि बुधवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर में अके ली थी। तभी सुमित निवासी सरौना उसके घर में घुस आया। युवती को अकेला पाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि उसने मदद के लिए शोर मचाया। इसी बीच घर के बाहर खेल रही उसकी छोटी बहन आ गई।
विज्ञापन
जिस पर सुमित उसे जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों के घर आने पर युवती ने उन्हें पूरी बात बताई। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़िता के साथ थाने पहुंचे पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन