फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women deadbody found hanged at home

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 30 Jan 2019 11:48 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 30 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
married women deadbody found hanged at home
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिसौली में बुधवार को विवाहिता का शव कमरे में लटकता मिला। घटना के बाद ससुराली फरार हो गए। मायके पक्ष  ने ससुरालियों पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगलीपुर निवासी श्यामा कुमार ने बेटी सरिता (22) की शादी दो वर्ष पूर्व पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिसौली निवासी अखिलेश के साथ की थी। उसके कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक, सोने की चेन और नगदी की मांग कर सरिता को प्रताड़ित करते थे। श्यामकुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर बिसौली के ग्रामीणों ने सरिता की मौत की सूचना दी। श्यामा कुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो सरिता का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद ससुराली फरार थे। श्यामा कुमार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। तहसीलदार मूसाराम थारू ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed