फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women deadbody found hang

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 26 Sep 2017 11:36 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 26 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्रेया में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। पति ने गांव में ही रहने वाले करीबी रिश्तेदारों पर संपत्ति के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 ग्राम हर्रेया निवासी राजू मिश्रा की पत्नी सीता (21) सोमवार को घर में थी। राजू ससुराल सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगावां गया था। घर में उसका 15 वर्षीय देवर लक्ष्मण था। रात में सीता अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब कोई आहट नहीं मिली तो लक्ष्मण ने कमरे में झांका। सीता का शव फांसी पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। लक्ष्मण ने शोर मचाया और घटना की जानकारी भाई राजू को दी। रात में ही राजू घर आ गया। राजू ने बताया कि उसका विवाह सीता के साथ तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही नरेंद्र, उत्तम, सुभाष समेत चार लोगाें ने पत्नी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है। उसके ताऊ ने कुछ संपत्ति उसके नाम कर दी थी। इसके कारण करीबी रिश्तेदार उससे रंजिश मानते हैं। कोतवाली पिहानी का प्रभार देख रहे श्यामबाबू शुुक्ल ने घटना को संदिग्ध बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed