{"_id":"58b715b14f1c1bbe1c831d76","slug":"magisterial-inquiry-will-bilgram-sdm-rajesh-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूतवी में जहरखुरान ने बीएसएफ जवान को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मूतवी में जहरखुरान ने बीएसएफ जवान को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बीएसएफ का जवान शैलेंद्र
- फोटो : amarujala
हरदोई। होली मनाने घर लौट रहे कन्नौज निवासी बीएसएफ जवान को जम्मूतवी एक्सप्रेस में जहरखुरान ने लूट लिया। हरदोई स्टेशन पर जीआरपी ने उसे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव सल्लूपुरवा निवासी शैलेंद्र (30) बीएसएफ में है। इस समय उसकी पोस्टिंग जम्मू में बटालियन नंबर 50 में है। होली मनाने छुट्टी पर शैलेंद्र जम्मूतवी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को हरदोई स्टेशन पर जीआरपी ने उसे बेहोशी की हालत में कोच से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर शैलेंद्र ने बताया वह जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था। कोच में भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन
रास्ते में एक व्यक्ति उसके पास बैठा और कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसने बताया कि बैग में कपड़े, आईकार्ड, कागजात और नगदी थी। जहरखुरान बैग उड़ा ले गया। बरेली के पास टीटीई ने कोच में शैलेंद्र को बेहोश पड़ा देख जीआरपी को सूचना दी।
बुधवार दोपहर ट्रेेन हरदोई पहुंचने पर जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर परिवार को सूचना दी गई। सूचना पर चाचा फू लचंद जिला अस्पताल पहुंच गए।