फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lovers of woman murderer turned out

प्रेमी ही निकला महिला का कातिल

Wed, 13 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 13 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lovers of woman murderer turned out
हत्या का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ की महिला की हत्या का आरोपी उसका प्रेमी ही निकला। पुलिस ने प्रेमी और उसके साथी को धर दबोचा। उसके पास से चाकू और महिला के जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को वन विभाग आफिस के पास पूरा गांव जोन वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसका गला रेता हुआ था। जिसकी शिनाख्त जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख के ग्राम पतौजा निवासी साबिया पत्नी असलम के रूप में हुई थी। जो वर्तमान में पति के साथ लखनऊ के थाना ठाकुर गंज के हुसैनबाड़ी के पास रहती थी। घटना के दौरान मौके पर मिले आरोपी के जूते, टायरों के निशान और महिला के मोबाइल के जरिए पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


एसपी उमेश कुमार सिंह ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि महिला का मायका संडीला में है। वहीं के निवासी उसके रिश्तेदार मुबारक निवासी उपरी मड़ई कस्बा संडीला से संबंध हो गए थे। महिला उससे काफी पैसा ले चुकी थी और कुछ दिनों पहले उससे 45 हजार रुपये उधार लिए थे। वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिसके लिए वह तैयार नहीं था और शादी न करने पर घर पर बताने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से आजिज होकर उसने साबिया की अपने साथी उपरी मड़ई निवासी संजय के साथ मिलकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि उसके पास से चाकू, एक जोड़ी कान की झुमकी, एक जोड़ी पायल, तीन जोड़ी चांदी के घुंघरू, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी, प्रभारी निरीक्षक कछौना रामेंद्र कुमार सिंह, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद मौजूद रहे।


इस प्रकार घटना को दिया अंजाम
आरोपी मुबारक ने बताया कि साबिया ने उसे लखनऊ के केसरबाग में मिलने के लिए बुलाया, मगर जब वह नहीं गया तो उसने बताया कि वह हरदोई अपनी बहन के घर आ रही है, वहां पर मिले। वहां भी वह मिलने नहीं गया। तो उसने रात 11 बजे फोन कर बालामऊ में मिलने के लिए बुलाया। वह बालामऊ पहुंचा और उसे लेकर लेकर टूटियारा के जंगल में दो घंटे तक साथ रहा। वहां शादी का दबाव बना रही थी। उसने अपने पड़ोसी दोस्त संजय निवासी उपरी मडई संडीला को गाड़ी लेकर मौके पर बुलाया। फिर संजय ने उसके पैर पकड़े और उसने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed