फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Living with her ​​boyfriend trying to raise

प्रेमी संग रह रही युवती को उठाने की कोशिश

Fri, 13 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Living with her boyfriend trying to raise
भिरिया गांव में गोलीकांड के बारे में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। प्रेम विवाह कर एक गांव में रह रही युवती को फिल्मी अंदाज में ले जाने आए घर वालों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटा। विरोध पर गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और युवती को जबरदस्ती बोलेरों में डालने का प्रयास किया। इस बीच दौड़े गांव वालाें से बचाव को फरार होते दबंगों ने सीधी फायरिंग भी की, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पति व गांव वाले युवती को बचा पाने में सफल रहे। सूचना पर कोतवाल परशुराम सिंह ने मौके पर पहुंच कर युवती के बयान लिए हैं। पुलिस के अनुसार युवती मायके जाना नहीं चाहती है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी जितेंद्र पुत्र राम भजन कुछ माह पहले तक ट्रक चलाया करता था। इस दौरान ट्रक मालिक की पुत्री से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था, जिसके बाद दोनों ने घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह कर पति-पत्नी एक गांव में रह रहे थे। लड़की के परिवार वाले इस गैर जातीय विवाह को लेकर खिन्न थे और वह उसे घर लाना चाह रहे थे। शुक्रवार दोपहर लड़की को घर ले जाने के लिए उसके मां-बाप व अन्य रिश्तेदारों ने फिल्मी अंदाज अपनाया। बोलेरो पर सवार आठ- दस लोगों ने जितेंद्र के घर पर धावा बोल दिया और उसकी पत्नी को जबरदस्ती बोलेरो में बैठाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


उसके चीखने पर दौड़े परिजनों को तमंचे दिखाकर खामोश करने की कोशिश की गई। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की जिससे परिवार वाले दहशत में आ गए। फायरिंग होने पर गांव वाले जमा हो गए। इस पर दबंग लड़की छोड़ कर बोलेरों से भागे। ग्रामीणों के पीछा करने पर बोलेरो सवारों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गांव का कुलदीप दीक्षित (19) पुत्र विजय कांत घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से हरदोई रेफर किया गया है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल परशुराम सिंह ने ग्रामीणों के अलावा युवक और युवती से पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि युवती अपने पति जितेंद्र के साथ ही रहना चाहती है। उन्होंने बताया युवती को उठाने उसके मायके के लोग आए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed