फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Liquor mafia raid on JP Gupta's shop and warehouse

शराब माफिया जेपी गुप्ता की दुकान और गोदाम पर छापा

Thu, 25 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 25 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia raid on JP Gupta's shop and warehouse
छापा - फोटो : प्रत‌िकात्मक

पिहानी।  लखनऊ की स्पेशल टीम ने बुधवार देर रात शराब माफिया जेपी गुप्ता की पिहानी बस स्टैंड स्थित दुकान और गोदाम में छापेमारी की। करीब दो घंटे तक छानबीन कर टीम लौट गई। छापेमारी की भनक जिला आबकारी विभाग और पुलिस को नहीं लग पाई। टीम को क्या मिला, इसके बारे में अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। जेपी के खिलाफ हरियाणा की अवैध शराब, होलोग्राम और ढक्कन रखने की रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है।

विज्ञापन


पिहानी के बस स्टैंड निवासी जय प्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी पिहानी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। अब उनकी पत्नी सरिता गुप्ता ब्लॉक प्रमुख हैं। जेपी के नाम चार, उनकी पत्नी सरिता, पुत्र और भाई वेद प्रकाश के नाम करीब आठ शराब की दुकानों के लाइसेंस हैं। 26 नवंबर की रात जेपी के पिहानी बस स्टैंड वाले मकान से हरियाणा की अवैध शराब, होलोग्राम और ढक्कन पकड़े गए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार रात करीब तीन बजे  एक टीम ने जेपी की बस स्टैंड वाले दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम के सदस्य दो गाड़ियों से आए थे और दोनों ही गाड़ियों पर लखनऊ का नंबर था। चौकीदार को एक्साइज टीम लखनऊ का परिचय देकर दुकान में छानबीन शुरू कर दी। रात में जेपी हरदोई स्थित आवास पर थे। चौकीदार ने उन्हें मोबाइल पर टीम की अगुवाई कर रहे अधिकारी की जेपी से बात कराई। टीम ने दुकान के अलावा कोतवाली रोड स्थित गोदाम पर जांच की। टीम के सदस्य बोतलों पर लगे लेबलों की जांच ज्यादा गौर से कर रहे थे। कई अन्य चीजें भी देखीं और करीब सुबह पांच बजे टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जेपी के यहां मिली थी हरियाणा की शराब
26 सितंबर की रात को एसओजी सीतापुर, आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी और पिहानी कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी ने जेपी की शराब की दुकान और मकान पर छापा मारा। दुकान से हरियाणा ब्रांड की दो पेटी (24 बोतल) रायल चैलेंज ब्रांड शराब, एक पेटी (12 बोतल) रायल स्टेड ब्रांड और घर से एक पेटी (11 बोतल) टीचर ब्रांड की अवैध शराब के अलावा करीब तीन हजार नकली होलोग्राम, नकली ढक्कन आदि बरामद किए गए थे। आबकारी इंस्पेक्टर ने जेपी गुप्ता सहितत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

राजनैतिक विद्वेष के कारण मुझेे फंसाने के लिए गलत सूचना देकर छापेमारी कराई गई। चौकीदार ने मोबाइल पर टीम सदस्य से मेरी बात कराई थी, मैंने कुछ देर में पहुंचने की बात भी कही थी लेकिन टीम मेरा इंतजार किए बगैर लौट गई। मेरी लाइसेंसी दुकानें हैं और सभी जगह नियमानुसार काम किया जा रहा है। -जेपी गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख

एक व्हाट्सएप ग्रुप में खबर डाली गई थी। उसी के आधार पर टीम ने छापेमारी की। छापेमारी को जिले के आबकारी विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई। टीम को क्या मिला, क्या नहीं, इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते। -अतुल त्रिपाठी, आबकारी इंस्पेक्टर


जेपी गुप्ता के घर पर 26 नवंबर की रात हरियाणा की अवैध शराब, होलोग्राम और ढक्कन मिलने के मामले की जांच चल रही है। इस मामले में जेपी गुप्ता सहित दो लोग आरोपी हैं। जांच लगभग पूरी हो गई है, जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी।-श्यामाकांत त्रिपाठी, सीओ हरियावां

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed