फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kisan Dulare was beaten killing

पीट-पीटकर की गई थी किसान दुलारे की हत्या

Fri, 10 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 10 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Kisan Dulare was beaten killing
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
माधौगंज। थाना क्षेत्र के मुडैला गांव के किसान दुलारे की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई थी। उसके जेब में रखे 17 हजार रुपये भी गायब थे। सरसों बेचकर वह केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) कर्ज के पैसे चुकाना चाहता था। बेटे ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं है।  
विज्ञापन


माधौगंज थानाक्षेत्र के मुडैला गांव निवासी किसान दुलारे (65) के नाम करीब 10 बीघा जमीन थी। उसने एजीबी माधौगंज शाखा में केसीसी बनवा रखा था। खेती के लिए 75 हजार रुपये कर्ज लिया था। दुलारे के खेतों में सरसों की अच्छी उपज हुई थी। 8 मार्च को उसने 17 हजार रुपये की सरसाें बेची थी। ये पैसा वह केसीसी एकाउंट में जमा कराने के लिए रखे था।
विज्ञापन


ससुराल में शादी होने के कारण पत्नी राजकुमारी मायके गई थी। बुधवार शुक्लापुर गांव की बाजार को निकला दुलारे रुपये साथ लेकर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर बड़े बेटे रामपाल ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की लेकिन दुलारे का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह हरिहरपुर मार्ग पर मनोहर के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर डंडों की पिटाई के निशान थे और जेब में रुपये भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के साथ शरीर में भी कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। बेटे ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है।  एसओ माधौगंज जटाशंकर सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed