फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   killed old woman drain cleaning geezer

नाली सफाई के विवाद में वृद्धा को मार डाला

Fri, 02 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 02 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 killed old woman drain cleaning geezer
पितौली गांव में हत्या के बाद मौके पर जांच करते सीओ कमर मजीद। - फोटो : अमर उजाला

भरावन (हरदोई)। हैंडपंप का गंदा पानी निकालने वाली नाली की सफाई के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर वृद्धा की हत्या कर दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


भरावन गांव के मजरा पितौली गांव निवासी रसूला 65 पत्नी स्वर्गीय मैनुद्दीन और शराफत अली के मकान आमने-सामने हैं। दोनों के घर के बीच स्थित मैदान में सरकारी हैंडपंप लगा है। हैंडपंप का पानी निकालने के लिए शुक्रवार सुबह रसूला और शराफत अली के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर शराफत ने भाई शेखावत अली के साथ रसूला की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। चीख सुनकर बेटा निजामुद्दीन (25) मां को बचाने पहुंचा। 

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों भाइयों ने मां-बेटे को जमकर पीटा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी मां-बेटे को सीएचसी भरावन पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने रसूला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गंभीर रूप से जख्मी निजामुद्दीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। निजामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने शराफत अली और शेखावत अली के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

सीओ कमर मजीद ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मुख्य आरोपी शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed