फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Khaira farmer surrounds Sawaijpur SDM

खफा किसानों ने घेर लिया सवायजपुर एसडीएम को

Thu, 24 Jan 2019 12:19 AM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 24 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Khaira farmer surrounds Sawaijpur SDM
हरदोई सवायजपुर मार्ग पर एसडीएम की गाड़ी घेरे किसान। - फोटो : अमर उजाला
हरदोई। अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाने के लिए चले अभियान की हवा निकलने के बाद अन्ना मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचाकर किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। फसलों के नुकसान से परेशान और नाराज किसानों ने हरदोई सवायजपुर मार्ग पर सवायजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजपुर नकटौरा के निकट एसडीएम सवायजपुर की गाड़ी रोककर उन्हें घेर लिया। परेशान किसानों ने उन्हें अपनी समस्या बताई, तो एसडीएम ने जल्द ही निराकरण का आश्वासन देकर पिंड छुड़ाया और चलते बने।  
विज्ञापन

जनपद में अन्ना मवेशी किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। झुंड में आने वाले मवेशी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गोशालाओं में अन्ना पशु भेजने की कवायद शुरू की थी, लेकिन इसकी भी हवा निकल गई।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे अपने सरकारी वाहन से सवायजपुर तहसील जा रहे एसडीएम रामप्रकाश की गाड़ी भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य राम लड़ैते राजपूत, रामप्रसाद, खलील, युद्धवीर, रामबिहारी, कर्णवीर, रामभरोसे, संजीव कुमार, राकेश, राजेश, राम प्रसाद आदि ने रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर नकटौरा के मजरा गढिय़ा के रहने वाले इन किसानों ने अन्ना मवेशियों की समस्या एसडीएम को बताई और निराकरण कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि इस मामले में वह बावन के खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर कोई रास्ता निकालेंगे। यह कहकर वह किसी तरह वहां से निकल गए। 


सड़क पर आ गए गोशालाओं के अन्ना मवेशी  
मुख्यमंत्री ने जब 10 जनवरी तक अन्ना मवेशियों को पशु आश्रय स्थलों/गोशालाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए, तो आनन-फानन ही कुछ दिनों तक अन्ना मवेशियों को बहर और नयागांव मुबारकपुर स्थित पशु आश्रय स्थल तक भेजा गया। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अन्ना मवेशियों की टैगिंग का भी अभियान चलाया गया। आश्रय स्थल में बंद किए गए लगभग सभी मवेशियों की टैगिंग की गई, लेकिन इनमें से अधिकतर मवेशी अब शहर के अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed