{"_id":"58b1cb5b4f1c1b1b4bb24d2c","slug":"just-cut-the-woman-s-bag-cash-jewelry-crosses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में महिला का बैग काटकर नगदी, जेवर पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में महिला का बैग काटकर नगदी, जेवर पार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला दयावती।
- फोटो : amarujala
बघौली। संडीला से हरदोई जा रही प्राइवेट बस में तीन युवकों ने महिला का बैग काटकर नगदी, जेवर पार कर दिया। महिला उन्नाव से भाई की शादी में शामिल होकर लौट रही थी। कताई मिल के पास तीनों युवक वारदात को अंजाम देकर उतर गए। पीड़िता ने बघौली चौराहे पर उतरते समय बैग फटा देखा। जिसमें से नगदी जेवर नहीं थे। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ बघौली परमहंस यादव मौके पर पहुंचे और हिला को मदद का अश्वासन देकर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र के ऐंचामऊ गांव निवासी दयाराम की पत्नी दयावती का मायका उन्नाव के थाना औरास के पूरनखेड़ा गांव में है। दयावती भाई शिवकरन की शादी में शामिल होने चार दिन पहले मायके गई थी। शनिवार को दयावती अपने घर लौट रही थी। दयावती ने बताया उन्नाव से वह दोपहर प्राइवेट बस से संडीला तक आई थी। वह बस मेें आगे की सीट पर बैठी थी। उसने बैग को पैरों पर रख लिया। संडीला में ही बस में चढ़े तीन युवक ने बैग को नीचे रखने की बात कही।
विज्ञापन
दयावती ने बैग सीट के नीचे रख लिया। युवकों ने बैग काटकर उसमें रखे 12000 नगद, एक जोड़ी पायल, झुमकी, सोने की चेन पार कर दी। कताई मिल के पास तीनों युवक बस रुकवाकर फरार हो गए। पीड़िता जब बघौली चौराहे पर उतरी उसने बैग फ टा देखा। जिसमेें से नगदी, जेवर गायब थे। पीड़िता ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम्हनाखेड़ा के पास बस रुकवाकर तलाशी ली। वारदात की जानकारी होने पर सीओ परमहंस यादव मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन