{"_id":"59e63b1e4f1c1bc9678b6620","slug":"inspection-in-12-sweet-house-along-with-food-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड फैक्ट्री सहित 12 मिठाई की दुकानों पर छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूड फैक्ट्री सहित 12 मिठाई की दुकानों पर छापा
हरदाेई
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को संडीला की वीआरएस फूड फैक्ट्री सहित 12 मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने हजारों रुपये की मिलावटी खोया की बर्फी फिंकवा दी।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडी पांडेय की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, अरविंद, राम किशोर, विवेक कुमार व खुशीराम वीआरएस फूड फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने यहां से मिश्रित दूध, घी और फुल क्रीम दूध, न्यू शिव मिष्ठान भंडार से खोये का नमूना लिया। पिहानी में कटरा बाजार में निरंकार की दुकान से बेसन, राज स्वीट्स व गुप्ता मिष्ठान भंडार से पेड़ा, शाहाबाद में अरविंद सिंह की दुकान से लौज का नमूना लिया। इसके बाद टीम के प्रभारी अभिहित अधिकारी एसके सिंह की अगुवाई में टीम ने सीतापुर रोड पर सुरेश चंद्र गुप्ता व नुमाइश चौराहे पर नरेश गुप्ता की दुकान पर छापेमारी की। यहां से 10-10 किलो मिलावटी खोये की बर्फी नष्ट कराई। राम अवतार गुप्ता की दुकान में 12 किलो बर्फी नष्ट कराई। इसके साथ ही शिवपाल महोलिया स्थित विमलेश पाल व सीतापुर बाईपास स्थित अभिषेक गुप्ता की दुकान से पेड़े के सैंपल लिए।
विज्ञापन